गांधी जयंती के अवसर पर सद्भावना मंच ने किया रक्तदान

शहडोल / सद्भावना मंच शहडोल द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर सेंट एलायेसियस सीनियर सेकेण्डरी स्कूल कूदरी में रक्तदान शिविर का आयोजन कर रक्तदान किया गया। सर्व प्रथम महात्मा गाँधी जी को याद करते हुए उनके छाया चित्र में माल्यार्पण कर रक्तदान कि सुरुवात कि गई। इस अवसर पर सभी धर्म के लोगो ने बढ़ चढ़ कर रक्तदान हेतु उपस्थित हुए। जिसमे रक्त परीक्षण उपरांत कई लोगो के एचबी कि कमी, इन्सुलिन लेने एवं ह्रदय रोग से सम्बंधित दवाइयां लेने कि वजह से मना किया गया।
गांधी जयंती के साथ डॉ. जी. एस. परिहार का जन्मदिन मनाया गया
आज के इस पुनीत और पावन अवसर पर जबकि समूचा विश्व महात्मा गांधी को याद कर रहा है और उसकी जयंती मनाई जा रही है, वही डॉ. जी. एस. परिहार सिविल सर्जन, जिला चिकित्सालय शहडोल का भी जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ सेंट एलायेसियस सीनियर सेकेण्डरी स्कूल कूदरी में केक काट कर मनाया गया। डा. परिहार ने तमाम रक्तदाताओ को बधाई देते हुए प्रमाण पत्र वितरित किये।
सद्भावना मंच की ओर से 22 यूनिट रक्तदान किये
सद्भावना मंच की ओर से 22 यूनिट रक्तदान किया गया। जिसमे प्राचार्य फादर जगनराज, महमूद भाई, परसा बंजारा, ओम प्रकाश, हेनरी रॉड्रिक्स, बीरबल करकेट्टा, श्रीमती मुक्ति दास राय, श्रीमती कंचन सलूजा, समीर कुमार मसीह, विकास नायर, अशरफ अली, हरि सिंह, प्रदीप सालोमन, इंद्रपाल सिंह, अकरम, सागर चौधरी, बुद्ध सेन सिंह, गजेंद्र सिंह, रफीक खान, अनीश पगारे, निरंजन सिंह टेकाम एवं जे. एस. मरावी ने रक्तदान किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से ये रहे शामिल
बिशप एस. के. आशावान क्रिस्टी अब्राहम, शेखर ढंड, शकील अहमद , जियाउल इस्लाम, रियाज़, मोहम्मद रफीक, नफीस अहमद, श्रीमती आईरीन व स्कूल के छात्र – छात्राये, शिक्षक शिक्षिका एवं कर्मचारी के साथ जिला चिकित्सालय के डॉ. श्रीमती शिल्पी सराफ, श्रीमती श्यामला राव संतोष गोली बृजेश श्रीवास्तव रामप्रसाद लोहार हीरा प्रजापति, पुरषोत्तम, राजकुमार।

Subscribe to my channel
Comments are closed.