भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

गोहपारू पुलिस ने 24घंटे में बैंक के बाहर डिग्गी से पैसा चोरी करने वाले चोरों को पकड़ा

295
Above News

अखिलेश कुमार शर्मा मोबाइल नंबर 7999140850

शहडोल। पुलिस कप्तान कुमार प्रतीक के निर्देशन पर शहडोल जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्र के प्रभारी काफी सक्रिय दिख रहे हैं और पुलिस कप्तान के आदेशों का पालन धरातल पर देखने को मिल रहा है जनता की समस्या का 24 घंटे के अंदर थाने की पुलिस ने किया समाधान जी हां गोहपारू थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बरेली निवासी फरियादी राजेंद्र सिंह बघेलने कल दिनांक 4.10. 24 को गोहपारू थाना पहुंचकर रिपोर्ट किया कि बैंक के बाहर स्कूटी में₹15000 नगद एवं बैंक के पासबुक आधार कार्ड रखे थे जो मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा डिग्गी से डिग्गी का लॉक खोलकर रुपए चुरा कर भाग गए हैं की रिपोर्ट पर गोहपारू पुलिस ने मामला पंजीबद्ध किया गया । गोहपारू थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत बरेली निवासी फरियादी राजेंद्र सिंह बघेल फरियादी के द्वारा बताए गए  हुलिया के आरोपियों की पता तलाश की गई जिन्हें घेराबंदी कर आरोपी अरुण सिंह कंजर पिता मान सिंह कंजर उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम चुवाही छांदा थाना मझौली जिला सीधी,सोनू कंजर पिता जगदीश कंजर उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम चुवाही छांदा थाना मझौली जिला सीधी को पकड़ा गया आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए ₹15000 नगद आधार कार्ड पासबुक एवं डिग्गी खोलने का औजार एवं एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है आरोपियों को पकड़ने में गोहपारू थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार के नेतृत्व में प्रधान रक्षक शैलेंद्र कोल आरक्षक मोनू शर्मा आरक्षक सुदीप की महत्वपूर्ण भूमिका रही है उक्त गिरफ्तार  दोनों आरोपी आदतन अपराधी है जिनके शहडोल उमरिया अनूपपुर रीवा सीधी जिले में भी अपराध पंजीबद्ध है। वहीं ग्राम पंचायत बरेली निवासी फरियादी राजेंद्र सिंह बघेल ने रुपए मिल जाने पर गोहपारू पुलिस के कार्य की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper