भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मंदिर में पूजा करने गई युवती से छेड़खानी, विरोध करने पर जान से मरने की दिया धमकी

286
Above News

प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ बलिया यूपी)
बलिया(यूपी) के बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत काली माता मंदिर में पूजा करने गई एक युवती के साथ मनबढ़ युवक द्वारा छेड़खानी का मामला सामने आया है। बताया जताभाई कि युवती द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने युवती की पिटाई करते हुए जान मारने की धमकी देकर मौके से चला गया।
तहसील पत्रकार डॉ० सैयद सेराज अहमद ने जानकारी देते हुए हमारे वरिष्ठ संवाददाता-प्रदीप बच्चन को बताया कि
रविवार की शाम एक युवती काली मंदिर में पूजा करने के लिए गई थी, तभी मधुबनी निवासी गौरव यादव पुत्र ललन यादव ने उसके साथ छेड़खानी किया। विरोध करने पर पीड़िता की पिटाई की। गाली गुलौज तथा जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चला गया। घटना की तहरीर पीड़िता द्वारा बैरिया थाने में सोमवार को दी गई है। बैरिया पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रहे चौकी इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि घटना दुस्साहस पूर्ण है। संबंधित आरोपी को जल्द में गिरफ्तार किया जायेगा

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper