अंबाह- अंबाह शहर में जुआ सट्टा जैसी अनैतिक गत विधियां जोरों पर

अंबाह: अंबाह क्षेत्र में जुआ सट्टा जैसी अनैतिक गत विधियां रूकने का नाम नहीं ले रही। जगह जगह शहर में जुआ सट्टा खेलने वालों की संख्या दिन व दिन बढ़ती जा रही है। लेकिन देखने की बात तो ये है ज़िम्मेदारों की मिलीभगत से कहीं न कहीं ये गत विधियां जोर पकड़ रही है। शहरी क्षेत्र हो या ग्रामीण क्षेत्र दोनों जगह जुआ, सट्टा संचालित हो रहा है,कुछ व्यक्तियों का कहना है अंबाह नगर में चिरपुरा रोड, मिस्रनगर,खजूरी रोड, गंज,पिनाहटरोड़, नगर पालिका चौराहा ,पोरसा चौराहा,इत्यादि जगहों पर अवैध रूप से सट्टे का कारोबार बड़ी जोरो सोरों पर चल रहा है। सूत्रों से खबर है कि शहर या ग्रामीण क्षेत्रों में जुआ व सट्टा को जिम्मेदार पकड़ भी लेते हैं तो लेनदेन करके छोड़ देते हैं। सूत्रों का दावा है अंबाह क्षेत्र में जगह सट्टा, जुआ इन दिनों चर्म पर है लेकिन इसका कहीं न कहीं मुख्य कारण खाखी का जेब गरम ही है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.