भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

ख़बर प्रकाशित करने पर पत्रकार को अंबाह थाना प्रभारी के द्वारा केस में फसाने की दी जा रही धमकी ।

234
Above News

अंबाह,
अंबाह शहर में दिन प्रतिदिन बढ़ती अनैतिक गत विधियों पर अंबाह पुलिस प्रशासन के द्वारा कोई भी प्रभावी कार्यवाइ न करते हुए बन्दर बांट का खेल खेला जा रहा है।
जिसकी की खबर रविवार और सोमवार को अखबारों में प्रकाशित कि गई थी जिसके चलते अंबाह थाना प्रभारी के द्वारा जुआ ,सट्टा,रेत जैसी अनैतिक गत विधियों को रोकने के वजाय एक पत्रकार के भाई को थाने बुला कर धमकी दी गई। जिसमे स्वंम थाना प्रभारी ने कहां तू अब बचकर रहना , और वो तेरा भाई कितना बड़ा पत्रकार है उसको में देख लूंगा उसको तो कहीं न कहीं हफ़्ता वसूली का केश दर्ज करके सारी  पत्रकारिता निकाल दूंगा। क्या अब पत्रकारों को ख़बर प्रकाशित करने के लिए थाना प्रभारी से परमिसन लेनी होगी, अगर ऐसा होता है तो प्रेस की स्वतंत्रता का हनन है, पत्रकार समाज और शासन के बीच की कड़ी है, मैं खबर के माध्यम से जिले के आला अधिकारियों को  अवगत कराना  चाहता हूं कि ऐसे थाना प्रभारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाये। इनके क्षेत्रों में गोपनीय जांच कराई जाए जिससे पता चले कि आखिर ये कर क्या रहें हैं,क्या अब पत्रकारों को भी पुलिस प्रशासन खोफ दिखा कर चुप कर देगी?

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper