भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

वैध दस्तावेज पूर्ण होने पर ही वाहन का संचालन किया जाये – आरटीओ

274
Above News

आशीष सिंह की रिपोर्टिंग

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने 58 वाहनों पर चालानी कार्यवाही कर 204000 रूपये का राजस्व वसूला  

कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना के निर्देशन में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्रीमती अर्चना परिहार द्वारा स्कूल वाहनों की चैकिंग की कार्यवाही की गई। जिसमें जौरा रोड़ पर संचालित कैलारस, सबलगढ़ एवं श्योपुर की ओर जाने वाले यात्री वाहन, टाटा मैजिक, स्कूल बसों के मोटरयान नियमों से संबंधित वाहन के आरसी, बीमा, फिटनेस, प्रदूषण, परमिट चालक, परिचालक लायसेंस संबंधी चैकिंग की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान 102 से अधिक वाहनों को चैक किया गया, जिसमें मोटरयान अधिनियम की धारा का उल्लंघन करने पर 58 वाहनों पर चालानी कार्यवाही कर 2 लाख 4 हजार रूपये का राजस्व वसूला।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्रीमती अर्चना परिहार ने समस्त वाहन संचालको एवं स्कूल संचालकों को सूचित किया हैं कि वाहन के नियमानुसार बैध दस्तावेज पूर्ण होने पर ही वाहन का संचालन किया जाना सुनिश्चित करें। चैकिंग के दौरान होने वाली असुविधा से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि वाहन का बैध परमिट होना चाहियें, वाहन का बैध फिटनेस होना चाहिये, वाहन का वैध प्रदूषण प्रमाण-पत्र होना चाहियें, चालक/परिचालक का व्यवसायिक लायसेंस बैध होना चाहियें, वाहन का वैध बीमा होना चाहियें, वाहन में रिफ्लेक्टर टेप, व्हीएलटीडी डिवाईस, जीपीएस, कैमरा, स्पीड गर्वनर डिवाईस लगा एवं चालू हालात में होना चाहियें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper