घाघरा नदी कटान से पीड़ितों ने किया जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन

प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ बलिया यूपी)
बलिया(यूपी) के तहसील सिकंदरपुर अंतर्गत क्षेत्र के ग्राम खरीद,पुरुषोत्तम पट्टी,निपनिया इत्यादि गांव के हजारों लोगों का घाघरा नदी के कटान से हो रहा है जीना दुभर।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नदी के निरंतर कटान से पीड़ितों ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया।लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका खेत,मकान,घाघरा नदी के निरंतर कटान के कारण ध्वस्त होते जा रहे हैं।भुक्तभोगियों का आरोप है कि जिला प्रशासन व बाढ़ खंड विभाग द्वारा उनकी समस्याओं पर ध्यान केंद्रित नहीं किया जा रहा है।धरना प्रदर्शन करने वाले लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की जानकारी देते हुए बताया कि नदी के भयंकर कटान के रोक थाम के लिए स्थाई पक्के तटबंध ठोकर का निर्माण किया जाए।उन्होंने आगे बताया कि जबतक हमारी मांगे मंजूर न हो जाए तबतक हमारा धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।इस प्रदर्शन में समाजसेवी मंजीत यादव,मशहूर गायक विदेशी यादव, हरेराम चौधरी,राहुल वर्मा,राजाराम,बलवंत यादव,रजनीश यादव, अंजू, उषा देवी,गरीब राजभर, कन्ह्या साही,तेज नारायण सिंह,जनार्दन सिंह,रामजी सिंह,विजय बहादुर यादव,रामेश्वर राजभर इत्यादि सैकड़ों लोग शामिल रहें।

Subscribe to my channel
Comments are closed.