भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

असम में मुरैना का एक लाल शहीद
सैनिक सैनिक सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई

812
Above News

मुरैना/ अंबाह असम में C,R ,P,F के सैनिक मित्रपाल सिंह तोमर पुत्र श्री राम प्रकाश सिंह तोमर मुरैना जिले के रहने वाले हैं तहसील अंबाह के अंतर्गत ग्राम रिठौना मित्रपाल तोमर असम मैं पदस्थ थे सीआरपीएफ के 149 बटालियन मैं कार्यरत थे वह 2005 मैं रतलाम से भर्ती हुए थे कम से कम 18 वर्षों से देश की सेवा कर रहे थे ड्यूटी के दौरान उनका स्वास्थ्य खराब हो गया और पीलिया बीमारी से ग्रसित हो गए पीलिया के चलते हुए असम में उनका सैनिक अस्पताल में इलाज चल रहा था इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई मृत्यु की खबर उनके गृह ग्राम में पहुंची तो पूरे गांव में मातम फैल गया उनके पार्थिक शरीर को सीआरपीएफ सैनिकों द्वारा सम्मान के साथ उनके गृह ग्राम रिठौना लाया गया जहां पर सैनिक सम्मान के साथ मित्रपाल सिंह तोमर को मुख्य अग्नि उनके बड़े बेटे ने दी मित्रपाल सिंह के परिवार में उनके दो बेटे और एक बेटी है जो अभी बहुत छोटे हैं मित्रपाल के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper