प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन नागौद में बैठक सम्पन्न

सतना : विगत 15 नवंबर को आयोजित होने वाले शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम के मद्देनजर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन नागोंद की आयोजित बैठक में नागौद के विद्यालय संचालकों की शानदार उपस्थिति रही l बैठक के मुख्य अतिथि एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष श्री मनोज दुबे अकेला जी रहे l अध्यक्षता प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन नागौद के अध्यक्ष आदरणीय राव साहब श्री मनीष प्रताप सिंह जी ने किया ll विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन व महाराणा प्रताप उ. मा. वि. के डायरेक्टर आदरणीय श्री लाल उदय प्रताप सिंह जी , जिला उपाध्यक्ष श्री अजय त्रिवेदी, सचिव श्री अनिल सिंह , जिला कोषाध्यक्ष श्री आशुतोष पांडे ,नागौद के सचिव श्री रामहित त्रिपाठी जी उपस्थित रहे l सरस्वती माँ की पूजा-अर्चना के पश्चात अतिथि सत्कार माल्यार्पण के द्वारा किया गया ll राव साहब श्री मनीष प्रताप सिंह जी ने संगठन के महत्व और एकता पर उद्बोधन में सभी को एकजुट होकर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी साथियो से सहयोग हेतु आह्वान किया ll जिलाध्यक्ष मनोज दुबे जी ने 15 नवंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की योजना और रूपरेखा पर विस्तृत प्रकाश डाला और सभी से सहयोग हेतु अपील किया ll उपस्थित संचालक साथियों ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक व सफल बनाने हेतु संकल्प लिया ll इस अवसर पर नागौद ब्लाक के स्कूलों के संचालक मौजूद रहे ll

Subscribe to my channel
Comments are closed.