भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सैलून में हुआ मारपीट,धारदार हथियार से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल

359
Above News

प्रदीप बच्चन(ब्यूरो चीफ बलिया यूपी)
बलिया(यूपी) के मनियर में करीब एक माह पूर्व पुराने विवाद को लेकर शनिवार के दिन लगभग 11:00 बजे दो गांवों चोरकैंड एवं बड़ागांव के युवकों में विवाद हो गया जिसमें एक पक्ष के युवकों ने एक पक्ष के युवक पर सैलून में रखे उस्तरा एवं कैंची से हमला कर दिया जिससे बड़ागांव निवासी अभय चौहान 15 वर्ष पुत्र गणेश चौहान के गले में  चोट लग गई।घायल अवस्था में उसे जिलाअस्पताल बलिया पहुंचाया गया। जहां से उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना पर मौके पर 112 नंबर की पुलिस एवं मनियर थाने की पुलिस पहुंची और वहां भीड़ को नियंत्रित किया।लोगों ने तीन हमलावरों को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। बताया जाता है कि घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी का महौल उत्पन्न हो गया। बड़ागांव चट्टी पर लोगों की हुजुम जुट गई। मामला दो समुदाय से जुड़े होने के कारण बड़ा गांव चट्टी पर पुलिस गस्त बढ़ा दी गई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है तथा चारों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मौके पर मारपीट के वीडियो भी वायरल हो रहा है।अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अनिल कुमार झा ने मौका मुआयना किया।
इस संदर्भ में पूछे जाने पर थाना प्रभारी मनियर रत्नेश कुमार दुबे ने कहा कि सैलून में बाल कटवाने को लेकर विवाद हुआ था।आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper