बालिकाओं को किया गया जागरूक

प्रदीप बच्चन(ब्यूरो चीफ बलिया यूपी) बलिया(यूपी) मे मिशन शक्ति के तहत प्रज्ञा पब्लिक स्कूल घाटमपुर मनियर बलिया में, मनियर थाने की महिला सिपाही शिखा मिश्रा ने बालिकाओं को वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112,चाइल्ड लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108 तथा बैड टच,गुड टच के बारे में जानकारी दी।महिलाओं को सशक्त करने के लिए यह कार्यक्रम चलाया गया। इस मौके पर महिला कांस्टेबल शिखा तिवारी, उप निरीक्षक मनीष कुमार वरुण,कांस्टेबल संजय कुमार कुशवाहा, विद्यालय के प्रबंधक पराशर मुनिपाल,अध्यापक गण चंद्रमा मिश्रा,सुनील भारद्वाज, वीरेंद्र सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.