भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

निःस्वार्थ सेवा संस्थान के सदस्य लोग कर रहे हैं निशुल्क रक्तदान के साथ लगातार आधी रात रात तक गौ वंशो की निःस्वार्थ सेवा

831
Above News

निःस्वार्थ सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ के सदस्यगण निशुल्क रक्तदान करने के अलावा  दिन रात गौ वंशो की निःस्वार्थ रूप से सेवा जैसे-:जख्मी एक्सिडेंटल बीमार गौ वंशो की सेवा ग्राम खरवानी, फरसवानी, सीवनी ,उमरेली मड़वारानी के सदस्य गण है जो रक्तदान के साथ साथ गौ सेवा भी दिन रात करते हैं ग्राम खरवानी के  श्री राकेश वैष्णव श्री कमल वैष्णव, राकेश श्रीवास, मनोज राठौर, यह सभी गौ सेवक निःस्वार्थ सेवा संस्थान के सदस्य है कहीं भी एक्टिडेंटल या किसी परेशानी में गौमाता की सूचना मिलते ही गौसेवक इलाज के लिए पहुच जाते है और रोजाना यह सभी गौ सेवक 10 से 20 किलोमीटर तक अपने 10 से 15 सदस्यों के साथ सेवा करने के लिए निकलते हैं रास्ते मे इन्हें जब भी जहाँ भी कही पर गौ वंश जख्मी या बीमार दिखे तो उनको कैसे भी कर के पकड़ लेते हैं  और उनका इलाज कई दिनों तक करते है जब तक गौवंश ठीक न हो जाये और कई बार गौ वंशो को पकड़ने के दौरान इस सभी गौ सेवको चोट भी लग गया है फिर भी यह गौ सेवक लोग गौ माता की सेवा करने का जुनून कम नहीं होता निरंतर सेवा करते हैं! और निःस्वार्थ रुप से ईलाज करते हैं कितने गौ वंशो की घाव पर कीड़ा पनप रहा होता है कटा -फिटा किसी गौवंश आंख फूटा रहता है तो किसी गौवंश का पैर गाड़ी से कुचला हुआ मिलता है उसको यह गौ सेवक लोग पशु  और पशुचिकित्सक डॉक्टर लोगो से मार्गदर्शन लेकर दर्द बुखार जैसे अन्य बीमारियों का भी इलाज करते हैं  गौ सेवा हेतु मेडिसिन के लिए निःस्वार्थ गौ सेवा संस्थान ग्रुप के सदस्यों का हमेशा सहयोग राशि  मिलता रहता है और कही से कभी भी गौ सेवा ग्रुप में मैसेज के जरिए या फोन के जरिए जैसे भी पता चलता है यह निःस्वार्थ गौ सेवा संस्थान की  टीम तुरन्त सेवा के लिए पहुँच जाते हैं वैसे तो बहुत से गौसेवक हमसे जुड़े है पर कुछ प्रमुख गौसेवक जैसे- पुष्पेंद्र बरेठ ,शुभम यादव ,प्रकाश राठौर, प्रियांश राठौर,कैलाश पटेल,करन यादव ,अर्जुन यादव,योगेश बरेठ ,दिलीप कंवर ,समीर बरेठ, हरीश चौहान,पप्पू कंवर,प्रिंश राठौर, शुभम जायसवाल, संजू कंवर,मनीष कंवर ,शैलेन्द्र कंवर,युवराज कंवर,यश कंवर,ननकी यादव, गुलशन यादव ,शिवम यादव ,प्रदीप देवांगन,एवं अन्य जितनी भी तारीफ करे कम है सभी गौ सेवक की सेवा  को दिल से सैलूट ,आज के इस मतलब भरे दुनिया मे इन गौसेवक और गौरक्षक भाइयो का निस्वार्थ भाव सेवा भाव सराहनीय है।।
*और जरूरतमंद मरीजों के लिए 24 घंटे रक्तदान करने के लिए रहते हैं ततपर हर महीने में200+यूनिट संस्थान के सदस्यों द्वारा करते हैं रक्तदान*

*सैकडो वृक्षारोपण करवाते हैं वृक्षारोपण में निःस्वार्थ सेवा संस्थान के सक्रीय सदस्य आशुतोष राठौर जी ने 100से अधिक पौधे की दिन रात सेवा करके पौधे से पेड़ बना दिया है* निःस्वार्थ सेवा संस्थान में अनेकों प्रकार की निशुल्क सेवा की जाती है

*कोरबा चाँपा मुख्य मार्ग पर  300नग रेडियम बेल्ट निःस्वार्थ सेवा संस्थान के सदस्यों द्वारा गौ वंश पहनाया गया*

*कई गौ सेवक गौ वंश को ईलाज करने के लिए पकड़ते हुए खुद जख्मी हो जाते हैं*

*निःस्वार्थ सेवा संस्थान के अध्यक्ष राकेश श्रीवास ने बताया कि संस्थान की सदस्यों की सहयोग और पशु चिकित्सक डॉक्टरों की मार्गदर्शन से रोजाना  7से 10गौ वंशो का रोज निशुल्क इलाज किया जाता है ! और महीने में लगभग 200+ यूनिट ब्लड मरीजों को संस्थान के सदस्यों की सहयोग से उपलब्ध करवाया जाता हैं बहुत से गरीब परिवार के लिए निःस्वार्थ सेवा संस्थान के सदस्यों द्वारा चंदा कलेक्शन करके हॉस्पिटल के इलाज में या गरीब परिवार की सादी में या दशकर्म में सहयोग किया जाता हैं यह सभी जानकारी निःस्वार्थ सेवा  संस्थान के अध्यक्ष राकेश श्रीवास से चर्चा विमर्श के द्वारा हमे पता चला संस्थान की सेवा हमेशा निशुल्क रहता है*
संवाददाता रोहित पाठक

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper