बलिया में ट्रक और ट्रेलर में हुआ ज़ोरदार टक्कर, ट्रेलर चालक अंदर फंसकर दर्द से कराहता रहा

गैस कटर की मदद से उसे बाहर निकाला गया
प्रदीप बच्चन(ब्यूरो चीफ बलिया यूपी)
बलिया( यूपी ) अंतर्गत हल्दी थाना क्षेत्र के रुद्रपर के पास सुबह में खड़ी ट्रक में तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दिया। इस टक्कर में ट्रेलर चालक बुरी तरह सें घायल हो गया। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने गैस कटर की मदद से घायल ट्रेलर चालक को बाहर निकाला और एम्बुलेंस से अस्पताल भेजवाया। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम को दुरुस्त किया।तहसील पत्रकार डॉ० सैयद सेराज अहमद ने जानकारी देते हुए हमारे वरिष्ठ संवाददाता-प्रदीप बच्चन को बताया कि प्रयागराज से पत्थर का पाउडर लादकर छपरा जा रहे ड्राइवर राजेंद्र सिंह पुत्र शिवराज निवासी महुआर थाना पडरी जिला मिर्जापुर ने अपनी ट्रक को सड़क किनारे खड़ा किया था। तभी पीछे से आ रही ट्रेलर गाड़ी ने तड़के सुबह करीब चार बजे टक्कर मार दी जिसमें ट्रेलर का चालक बुरी तरह से फंस गया।
सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार व हमराहियों ने काफी मशक्कत की। इस दौरान गैस कटर की मदद से ड्राइवर संदीप यादव पुत्र शिवलाल निवासी जगदीशपुर थाना जमनिया गाजीपुर को बाहर निकाला और घायल को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजवाया।

Subscribe to my channel
Comments are closed.