भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

समूह संचालिका की दबंगई सहायक उप प्रबंधक को जड़ा तमाचा

187
Above News
तुलसीदास बैरागी की रिपोर्ट

सतना: मामला अमदरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुहौला का बताया जा रहा है जहां समूह की संचालिका पदमा पाठक उपार्जन केंद्र हेतु अरबिंद पाण्डेय सहायक उप प्रबंधक आजीविका मिशन मैहर से शासन की गाइड लाइन के विपरीत कार्य कराना चाहती थी। उप प्रबंधक ने विधि विरुद्ध कार्य करने से मना किया तो पदमा पाठक अपना आपा खो बैठी और सहायक उप प्रबंधक का कॉलर पकड़ गाली गलौज करते हुए थप्पड़ भी रसीद कर दिए। सहायक उप प्रबंधक ने मय गवाह के थाना मैहर में मामला दर्ज कराया है। लेकिन हुई घटना यह बता गयी कि मैहर जिला कर्मचारी अधिकारी के लिए अब सुरक्षित नही कभी पुलिस पिट जाती है कभी कर्मचारी अधिकारी। पुरुषों को पीछे छोड़ अब महिलाएं भी रंगदारी में पीछे नही जो भी जिम्मेवार मन का नही करेगा ठुकना तय है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper