भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

संबल योजना अंतर्गत अनुदान सहायता राशि वितरित

1,449
Above News
तुलसीदास बैरागी की रिपोर्ट

सतना : मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल 2.0 योजना की अनुग्रह सहायता राशि का वितरण बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 10 हजार 236 श्रमिक परिवारों को 225 करोड़ रूपये की अनुग्रह राशि का ट्रान्सफर सिंगल क्लिक कार्यक्रम में किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के श्रम मंत्री प्रहलाद सिह पटेल एवं श्रीमान प्रमुख सचिव श्रम उमाकान्त उमराव जी उपस्थित रहे।
कलेक्टर अनुराग वर्मा के निर्देशन में जिला एनआईसी केन्द्र में सतना जिले के 124 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल 2.0) योजना की अनुग्रह सहायता राशि का वितरण किया गया। इस मौके पर महापौर योगेश ताम्रकार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सुश्री संजना जैन, प्रभारी सहायक श्रमायुक्त हेमन्त कुमार डेनियल, श्रम निरीक्षक अनुराग प्रताप सिंह, राहुल चौकसे एवं हितग्राही श्रमिक गण उपस्थित रहे। महापौर श्री ताम्रकार ने प्रदेश शासन द्वारा योजनाओं का निरंतर क्रियान्वयन किये जाने से प्रदेश एवं जिले के पात्र हितग्राहियों को लाभ प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री को बधाई दी

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper