घाघरा नदी के किनारे अवैध शराब के निर्माण के अड्डों एवं संदिग्ध स्थलों पर आबकारी टीम द्वारा दबिश

प्रदीप बच्चन(ब्यूरो चीफ बलिया यूपी)
बलिया( यूपी) के मनियर थाना क्षेत्र के दियरा टुकडा़ मे बुधवार को दैनिक प्रवर्तन अभियान के क्रम में बाहर से आयी टीम ने अवैध शराब के निर्माण/बिक्री/परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु संयुक्त आबकारी आयुक्त,गोरखपुर जोन, उप आबकारी आयुक्त आजमगढ़ प्रभार के निर्देशानुसार एंव जिला आबकारी अधिकारी बलिया, सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन एक व दो आजमगढ प्रभार के नेतृत्व मे आबकारी टीम जनपद बलिया तथा प्रवर्तन- 1 व प्रवर्तन-2 की संयुक्त टीमों द्वारा जनपद बलिया के थाना मनियर अंतर्गत घाघरा नदी के किनारे अवैध शराब के निर्माण के अड्डों एवं संदिग्ध स्थलों पर दबिश दी गई। बताया जाता है कि दबिश के दौरान लगभग 120 लीटर अवैध मदिरा बरामद की गई और 2500 kg लहन मौके पर नष्ट किया गया तथा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कुल 3 अभियोग पंजीकृत किये गये ।


Subscribe to my channel
Comments are closed.