भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

खनन रोकने में असमर्थ पुलिस प्रशासन व फॉरेस्ट विभाग के अधिकारी

528
Above News

क्या अवैध वसूली के चलते नही रूक रहा चंबल से अवैध रेत खनन!?
क्या स्थानिक पुलिस प्रशासन के कुछ कर्मचारियों का रेत खनन माफिया के साथ सांठगांठ के चलते नहीं रूक रहा अवैध रेत खनन!?

अंबाह; अंबाह क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले घाटों पर इन दिनों रेत खनन माफिया रेत खनन करने से बाज नहीं आ रहे। रेत खनन माफियों के हौंसले इतने बुलंद है की अंबाह शहर के सड़कों पर खुल्ले आम तेज आवाज में गाने बजाते हुए अवैध रेत से भरी ट्रॉली के साथ रोड़ पर दौड़ रहे है। लेकीन स्थानिक पुलिस प्रशासन व फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के आधिकारियों को दिखाई नहीं देता क्या!?  अंबाह क्षेत्र के अंतर्गत रतन बसई घाट और कुथीयाना घाट पर लोडरों के माध्यम से अवैध रेत खनन को अंजाम दे रहे है। आए दिन बड़ी संख्या में अवैध चंबल रेत से भरी ट्रॉली पोरसा तक जा रही है इस बीच पुलिस प्रशासन व फॉरेस्ट अधिकारीयों की कार्यवाई पर अनेको सवाल खड़े हों रहे है। ये तो कुछ नहीं फॉरेस्ट अधिकारी से बात की गई तो उनके विभाग के कुछ कर्मचारियों पर कार्यवाई से पहले मुखवारी के इल्जाम लगाते नजर आए। अब विभाग के कर्मचारी रेत माफिया की मुखवरी करेंगे तो करवाई किस प्रकार होगी !? सूत्रों से मिली जानकारी से  कुछ स्थानिक पुलिस के कर्मचारीयों के द्वारा अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली से  अवैध वसूली की जा रही है। अब देखना ये है की उच्च अधिकारियों के द्वारा इसकी कितनी जानकारी लेकर क्या कार्यवाई की जायेगी!?
इनका कहना है
भूरा गायकवाड़ (फॉरेस्ट अधिकारी मुरैना)
ठीक है में अभी इसे दिखवाता हुं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper