भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सतना जिले में भाजपा मंडलों के बनाए गए अध्यक्षों के उम्र की वजह से कुछ मण्डल अध्यक्ष बदलने की तैयारी की सुगबुगाहट

391
Above News
तुलसीदास बैरागी की रिपोर्ट

सतना: सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार वर्तमान में भाजपा मंडलों के हुए चुनाव में चुनाव प्रभारी एवं चुनाव समिति ने सतना जिले के समस्त मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी है, किंतु ऐसी जानकारी प्राप्त हो रही है की अध्यक्ष पद हेतु 35 से 45 वर्ष की उम्र रखी गई थी किंतु कुछ मंडलों में मंडल अध्यक्षों की उम्र कम या ज्यादा बताई जा रही है अगर सूत्रों की माने तो इसमें लापरवाही चुनाव समिति और चुनाव प्रभारी की समझी जाएगी क्योंकि किसी को पद देकर वापस लेना कहीं ना कहीं कार्यकर्ताओं के सम्मान को ठेस पहुंचती है निश्चित ही चुनाव समिति पहले ही पदाधिकारियों के आधार कार्ड या उम्र से संबंधित रिकार्ड जमा कराई होगी और उसके आधार पर उम्र का मिलान कर नियुक्ति की गई होगी तो गलती होने का सवाल ही नहीं उठता, अगर उम्र से संबंधित रिकार्ड जमा न कराकर यू ही नियुक्ति की गई है तो यह लापरवाही समझ में आ रही है, और यह बड़ी लापरवाही है क्योंकि नियुक्ति के बाद किसी को पद से हटाना पार्टी व कार्यकर्ताओं के मन में तकलीफ होती है,यह जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है यह जानकारी गलत भी हो सकती है इसकी पुष्टि चैनल नहीं करता है

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper