भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सतना के वरिष्ठ पत्रकार विष्णु कांत त्रिपाठी सड़क हादसे में घायल रीवा में इलाज चालू

535
Above News
तुलसीदास बैरागी की रिपोर्ट

सतना: सतना के वरिष्ठ पत्रकार विष्णुकांत त्रिपाठी सड़क हादसे में घायलः रीवा में आईसीयू में चल रहा इलाज; बाइक से हुआ एक्सीडेंट, हालत गंभीर
वरिष्ठ पत्रकार विष्णुकांत त्रिपाठी देर रात सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब वे स्कूटी से रात 9:30 बजे मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान ओवर ब्रिज कचहरी चौराहे के पास हादसे का शिकार हो गए।
परिजन और दोस्त उन्हें सतना के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। उनके सिर के पीछे के हिस्से में गंभीर चोट आई है, जिसकी वजह से सिर से काफी खून बह गया। गंभीर हालत में उन्हें रीवा के संजय गांधी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक हालत स्टेबल नहीं है, इसकी वजह से वेंटिलेटर पर ऑक्सीजन में रखा गया है, इलाज लगातार जारी है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper