भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

भाजपा जिला कार्य समित सदस्य राव मनीष प्रताप सिंह ने वरिष्ठ पत्रकार विष्णुकांत त्रिपाठी के निधन पर जताया शोक

384
Above News

तुलसीदास बैरागी की रिपोर्ट

सतना। वरिष्ठ पत्रकार विष्णुकांत त्रिपाठी के असामयिक निधन पर सतना भाजपा जिला कार्य समित सदस्य राव मनीष प्रताप सिंह गढ़ी सुरदहा ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक और वेदना से भर देने वाली है। श्री सिंह ने कहा, “हमने एक स्पष्टवादी, सहज, सरल, निर्मल और श्रेष्ठ व्यक्तित्व को अपने बीच से खो दिया है। उनका जाना पत्रकारिता जगत और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।” उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। श्री त्रिपाठी जी अपने निष्पक्ष लेखन और समाज हित में किए गए कार्यों के लिए सदैव याद किए जाएंगे। उनके निधन से पूरे जिले मे शोक की लहर है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper