फुटबॉल चैलेंज कप प्रतियोगिता 2024 का हुआ उद्घाटन

प्रदीप बच्चन(ब्यूरो चीफ बलिया यूपी)
बलिया(यूपी) के मनियर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मनियर फुटबॉल चैलेंज कप प्रतियोगिता 2024 का उद्घाटन हुआ।
तहसील पत्रकार अखिलेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए हमारे वरिष्ठ संवाददाता-प्रदीप बच्चन को बताया कि जनपद बलिया अंतर्गत मनियर इंटर कॉलेज के प्रांगण में बुधवार के दिन बेचन राम उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि बेचन राम ने बलिया की क्रांतिकारी धरती को नमन करते हुए कहा कि यह धरती मंगल पांडे, चित्तू पांडेय तथा पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह की क्रांतिकारी धरती रही है।उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये खिलाड़ी प्रदेश,देश व अंतर्राष्ट्रीय फलक पर खेल के मामले में गौरव हासिल करें।बेचन राम को अमित कुमार सिंह उर्फ रिंकू के तरफ से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल की शुरुआत की। उसके पूर्व राष्ट्रगान हुआ। खेल सिवान यूनाइटेड सिवान बिहार एवं खोखरी क्लब नेपाल के बीच खेला गया। खेल प्रारंभ होने के करीब 10 मिनट बाद सिवान की टीम के 10 नंबर जर्सी के खिलाड़ी इदरीस ने एक गोल दाग कर नेपाल की टीम पर बढ़त बना ली। हाफ टाइम के पूर्व ही करीब 20 मिनट बाद नेपाल के 10 नंबर जर्सी के खिलाड़ी भूपेंद्र में पेनल्टी गोल मारकर मैच को बराबर पर ला दिया। हाफ टाइम बाद सिवान के 11 नंबर जर्सी टीम के रोहित ने एक गोल मारकर नेपाल की टीम पर बढ़त बना ली। माय समापन के बाद 5 मिनट फिर खेल खेला गया लेकिन नेपाल गोलू उतारने में सफल नहीं रही किस प्रकार से दो एक से सिवान की टीम विजई रही। मैच के दौरान विदेशी खिलाड़ी भी मैदान में दिखे। जिसमें दक्षिण अफ्रीका के वापी डिसूजा, गुर्राह लैम्बो, ब्रीघटन टजीवा, प्रिंस मैकडोनाल्ड,वॉशिंगपान सियोवा जीम थे।रेफरी की भूमिका में वीरेंद्र सिंह अकेला बलिया,सरफराज मऊ एवं नसरुदीन रहे। मुख्य निर्णायक सरफराज रहे। कमेंटेटर की भूमिका में राजू सिंह,तनवीर अहमद, नीरज मिश्रा रहे। इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक भगवान पाठक, कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन एवं मनियर इंटर कॉलेज के प्रबंधक कमलेश कुमार सिंह,भाजपा नेता देवेंद्र नाथ त्रिपाठी, पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी के अनुज राम बचन चौधरी, मनियर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजीव कुमार शुक्ला, सहित आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक अमित कुमार सिंह रिंकू,अध्यक्ष सत्यदेव सिंह, सचिव नसरुल्लाह भाई ने खिलाड़ियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
वृहस्पतिवार को पटना एवं मुंबई के बीच मैच खेला जाएगा।

Subscribe to my channel
Comments are closed.