भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सरकार ने फसल उगाने के लिए गरीब को दिया पट्टा; माफियाओं ने जबरन जेसीबी से अवैध रेत खनन कर खोदे गड्ढे,
पीड़ित किसान को धमकाते हुए बोले– शिकायत की तो गोली मार देंगे

965
Above News

अंबाह कस्बे के बरबाई घाट पर गरीब किसान श्यामबिहार राठौर के खेत में बीते कुछ दिनों से लगातार चंबल नदी के किनारे पर खेत में से चंबल नदी का अवैध खनन किया जा रहा है जिसमें जेसीबी की मदद से माफिया रेत निकाल रहे हैं। जिसकी किसान श्यामबिहार ने सुरेश शर्मा व उनके भतीजे के द्वारा जबरन बंदूक की नोंक पर रेत खनन किया जा रहा है। वही रेत खनन की शिकायत करने पीड़ित किसान बीते दो दिनों से सरकारी विभागों सहित थाने के चक्कर काट रहा है लेकिन उसकी कोई सुनने वाला नहीं है। आज जब किसान थाने पर दिन भर बैठा रहा और उसको संतुष्टि पूर्वक निराकरण नहीं मिला तो वह घर जाते हुए रोने लगा और फूट फूट कर रोते हुए उसने अपनी व्यथा सुनाई। गरीब किसान का कहना था कि उसके खेत में सरसों की खड़ी फसल को उजाड़कर माफिया रेत निकाल रहे हैं जिसकी शिकायत उसने वन विभाग कार्यालय में भी की है लेकिन वन विभाग भी कार्यवाही नहीं कर रहा और ना ही पुलिस इसमें कोई कार्यवाही कर रही है। उसने जब से इसकी शिकायत करना शुरू की है तब से प्रतिदिन उसके यहां रोज अलग अलग लोग बंदूक लेकर धमकी देने पहुंच रहे हैं उनका कहना है कि शिकायत करने अंबाह पहुंचा तो उसे जान से खत्म कर देंगे।

ये कहना है तहसीलदार का

मामले में अंबाह तहसीलदार मधुलिका तोमर ने बताया कि ये मामला मेरे संज्ञान में नहीं है मैं इसकी जानकारी कर इसे दिखवाती हूं ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper