भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

युवा दिवस पर हुआ सामूहिक सूर्य नमस्कार

189
Above News

जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुई राज्यमंत्री

सतना : स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस के अवसर पर युवा दिवस के उपलक्ष्य में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन 12 जनवरी को किया गया। युवा दिवस के अवसर पर सभी शिक्षण संस्थाओं सहित जिलेभर में स्वामी विवेकानंद पर केन्द्रित प्रेरणादायी सांस्कृतिक एवं शैक्षिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये। जिला स्तर के प्रमुख कार्यक्रम में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्रमांक एक सतना के मैदान में नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागऱी के मुख्यातिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में महापौर योगेश ताम्रकार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह, कलेक्टर अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, सीईओ जिला पंचायत संजना जैन, आयुक्त नगर निगम शेर सिंह मीना, महेंद्र पाण्डेय, जिला शिक्षा अधिकारी टीपी सिंह, डीपीसी विष्णु त्रिपाठी, सहायक संचालक गिरीश अग्निहोत्री, जिला क्रीड़ा अधिकारी मीना त्रिपाठी, डीपीओ सौरभ सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि अधिकारी-कर्मचारियों ने सामूहिक सूर्य नमस्कार में भाग लिया।
कार्यक्रम में राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागऱी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम को नियमित करने से होने वाले शारीरिक और मानसिक लाभ के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों से कहा कि स्वस्थ जीवन की हजार नियामतें हैं और स्वामी विवेकानंद जी के बताए हुए रास्ते पर चलकर ही जीवन को उद्देश्यपूर्ण और सार्थक बनाया जा सकता है। राज्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का शुभारंभ किया। युवा दिवस पर सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन एक साथ एक संकेत पर किया गया प्रातः 9 बजे से 10ः30 बजे तक होने वाले सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के आयोजन में स्वयंसेवी संगठन आम नागरिकों की भी भागीदारी रही। सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम में राष्ट्रगीत वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के ओजस्वी भाषण के अलावा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदेश का प्रसारण किया गया। सूर्य नमस्कार कार्यक्रम राष्ट्रगान गायन के साथ संपन्न हुआ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper