भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मुख्यमंत्री आज आएंगे शहडोल- करेंगे रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का शुभारंभ

462
Above News

विकास सचदेव की रिपोट

मुख्यमंत्री आज शहडोल को देंगे औद्योगिक विकास की सौगात

शहडोल 15 जनवरी 2025- प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 जनवरी को एक दिवसीय प्रवास पर शहडोल आएंगे। मुख्यमंत्री शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज छतवई, शहडोल में आयोजित रीजिनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का शुभारंभ करेगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव सुबह 10 बजे भोपाल से वायुयान से प्रस्थान कर 10ः35 बजे डुमना एयरपोर्ट जबलपुर पहुंचेगे। मुख्यमंत्री डुमना एयरपोर्ट से हैलीकॉप्टर से 10ः40 बजेे प्रस्थान कर 11ः20 बजे हैलेपैड शहडोल पहुचेंगे। मुख्यमंत्री 11ः30 बजे मुख्य कार्यक्रम स्थल पहुचकर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री कॉन्क्लेव में प्रमुख उद्योगपतियों के साथ शहडोल संभाग में निवेश प्रस्ताव के संबंध में अलग-अलग चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री कॉन्कलेव के समापन के बाद शाम 4ः30 बजे हैलीकॉप्टर से शहडोल से प्रथान कर शाम 5ः10 बजे एयरपोर्ट जबलपुर पहुंचेंगे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper