भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मुख्यमंत्री ने शहडोल में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का किया शुभारंभ

463
Above News

विकास सचदेव की ब्यूरो रिपोर्ट

मुख्यमंत्री ने 572 करोड़ की 30 औद्योगिक इकाईयांे का किया भूमिपूजन और लोकार्पण

औद्योगिक निवेश से 5 साल में प्रदेश का जीडीपी दुगुना करंेगे-मुख्यमंत्री

शहडोल क्षेत्र विकास की नई इबारत लिखेगा-मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने इंजीनियरिंग कॉलेज में बी-टेक के नए कोर्स तथा अनूपपुर में बायपास निर्माण की घोषणा की

उद्योगपति रणविजेता की तरह विकास के क्षेत्र में शौर्य दिखा रहे हैं-मुख्यमंत्री

प्रदेश में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से अब तक 4 लाख करोड़ के मिले हैं निवेश के प्रस्ताव-मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शहडोल के इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित सातवीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने समारोह में प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में 572 करोड़ रूपये के लागत की 30 औद्योगिक ईकाईयो का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण और भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों को उद्योगों की स्थापना के लिए भूमि आबंटन के स्वीकृत प्रस्ताव प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज शहडोल में बी-टेक की नई ब्रंाच खोलने और अनूपपुर में बायपास निर्माण की घोषणा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश मे अब तक आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से 4 लाख करोड़ रूपये के निवेश के प्रस्ताव मिले है। इनसे 3 लाख लोगो को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शहडोल संभाग खनिज और वन सम्पदा से भरपूर क्षेत्र है। अमरकंटक मॉ नर्मदा और सोन जैसी पवित्र नदियों का उद्यगम है। यहां उद्योगों के विकास की अपार संभावनाएं है। शहडोल में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में 5 हजार से अधिक उद्यमी शामिल हुए। खनिज और ऊर्जा के क्षेत्र में यहां कई बड़े प्रस्ताव मिले हैं। उद्योगपतियों को उनका उद्यम स्थापित करने के लिए पूरा सहयोग दिया जाएगा। हम जब दो लोगो का भला करते हैं तो अपने को धन्य मानते हैं। उद्योगपति तो हजारों का भला कर रहे हैं। आपका शौर्य उद्योग के क्षेत्र में वैसा ही है जैसा युद्ध विजेता सेनापति का होता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शहडोल क्षेत्र कुछ कारणों से विकास की दौड़ में पीछे छूट गया था, अब शहडोल चकाचौंध होने वाला है। अगले पांच सालों में संभाग के तीनांे जिलों का भाग्य बदल जाएगा। उद्योगों में निवेस के माध्यम से पूरे क्षेत्र में समृद्धि आयेगी। प्रदेश में औद्योगिक निवेश के माध्यम से हम पांच सालों में प्रदेश की जीडीपी को दुगना करेंगे।
शहडोल मंे रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में 32 हजार करोड़ के निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। यह बहुत ही सफल रही है अब इस पूरे क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा हैै। हम विश्व की 11वीं अर्थव्यवस्था से विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं। बड़े उद्योगोे के साथ छोटे स्टार्टअप भी विकास में बड़ा योगदान दे रहे हैं। उद्योगपति सही मायने में दूसरों के लिए जी रहे हैं। और सर्वे भवन्तु सुखिनः की भावना को चरितार्थ कर रहे है।समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि आज का दिन शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन है। जो कान्क्लेव इंन्दौर और भोपाल में आयोजित होती थी उस रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के आयोजन ने लोगों को रोमांचित कर रहा है। इस क्षेत्र पर भगवान की विशेष कृपा से खनिज और प्राकृतिक संसाधन के अपार भंडार हैं। यह क्षेत्र कई कारणों से विकास की दौड़ में कुछ पीछे रह गया था अब यहां तेजी से विकास होगा। प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हरित क्रान्ति के बाद अब प्रदेश में पर्यटन और औद्योगिक क्षेत्र में क्रान्ति हो रही है। शहडोल को विकास के नए अवसर देने के लिए मैं मुख्यमंत्री जी का यहां का प्रभारी मंत्री होने के नाते हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। समारोह में कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि शहडोल में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार है। यहां औद्योगिक निवेश से रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। संभाग में पर्याप्त मात्रा में उद्योगांे के लिए जल, जमीन, जन और जंगल हैं। यहां के परिश्रमी लोगों को आपके उद्योगों को उंचाई तक ले जाने के लिए अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में पूरा प्रदेश औद्योगिक निवेश की राह पर तेजी से कदम आगे बढ़ा रहा है। समारोह में प्रमुख सचिव श्री राघवेन्द्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रदेश में औद्योगिक विकास के विभिन्न आयामों की जानकारी दी। समारोह में सचिव एमएसएमई प्रियंका दास ने लघु उद्यम तथा औद्योगिक निवेश नीति के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। समारोह में प्रमुख सचिव खनिज श्री उमाकांत उमराव, सचिव आईटी आशीष वशिष्ट, अतिरिक्त सचिव पर्यटन विदिशा मुखर्जी ने औद्योगिक निवेश से जुड़े विभागीय नीतियों और संभावनाओं की जानकारी दी। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियों कान्फ्रेंसिग के माध्यम से इंदौर, उज्जैन, सागर सहित अन्य संभागों के उद्यमियों से संवाद किया। मुख्यमंत्री का समारोह स्थल में परंपरागत लोक नृत्य गुदुम बाजा से स्वागत किया गया। समारोह में सांसद शहडोल श्रीमती हिमाद्री सिंह, सांसद सीधी डॉ राजेश मिश्रा, विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह, विधायक जैतपुर श्री जयसिंह मरावी, विधायक ब्यौहारी श्री शरद कोल, अध्यक्ष कोल विकास प्राधिकारण श्री रामलाल रौतेल, अन्य जनप्रतिनिधि, कमिश्नर शहडोल श्रीमती सुरभि गुप्ता, कलेक्टर शहडोल, उमरिया एवं अनूपपुर तथा बड़ी संख्या में उद्योगपति उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper