भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती जी का 69 वाँ जन्मदिन हर्षों उल्लास के साथ मनाया गया

1,131
Above News

प्रदीप बच्चन(ब्यूरो चीफ बलिया यूपी)
बलिया(यूपी) में बीएसपी कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती जी का 69 वाँ जन्म दिन मनाया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान मे जिला बलिया बहुउद्देशीय गंगा सभागार कलेक्ट्रेट कंपाउंड बलिया में शोषितो,वंचितो,दलितों ,पिछड़ों की मसीहा आयरन लेडी न्याय की देवी यशस्वी पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार बहन कुमारी मायावती जी की जन्मदिवस के शुभ अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित हजारों शुभचिंतकों द्वारा उनकी लंबी उम्र,उत्तम स्वास्थ्य,दीर्घायु के मनोकामना के साथ कोटि-कोटि बधाई दिया। उसके बाद कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर हर्ष व्यक्त किया। सिकंदरपुर विधान सभा के महासचिव मनजीत यादव ने अपने सपरिवार बहन कुमारी मायावती जी के 69 वें जन्मदिन केक काट कर मनाया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper