भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

भरे बाजार से निकल रहे अवैध चंबल रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली, स्थानिक पुलिस प्रशासन व फॉरेस्ट अधिकारीयों की मिलीभगत

417
Above News

आशीष सिंह की रिपोर्टिंग

अंबाह; सबसे साफ कहीं जाने वाली चंबल नदी में इन दिनों मानो रेत खनन माफियाओं का राज चल रहा हो ।
चंबल रेत खनन माफिया खुल्ले आम घाटों से अवैध रेत खनन कर भरे बाजार से भय मुक्त होकर रेत का परिवहन कर रहे है। चंबल रेत खनन पर प्रतिबंध केवल नाममात्र के लिए हो ऐसा मेहसूस होता नजर आ रहा हैं। क्यों की स्थानिक पुलिस प्रशासन के आरक्षक के साथ साथ प्राईवेट व्यक्ति रेत खनन माफियों से करते है अवेध वसुली
अंबाह क्षेत्र में खुल्ले आम घाटों पर लोडारों की सहायता से अवैध रेत खनन जोरों शोरों पर चल रहा है रेत खनन माफियाओं को स्थानिक प्रशासन का बिल्कुल भी खौफ न हो ऐसा महसूस होता नजर आ रहा है खुलेआम भरे बाजारों से फर्राटे भरते अवैध रेत से भरे ट्रैक्टरों से आए दिन कोई न कोई हादसा होने की संभावना बनी रहती है। लेकिन स्थानिक पुलिस प्रशासन व फॉरेस्ट अधिकारी की सांठगांठ से माफिया देर रात से सुबह तक खुल्ले आम रेत खनन कर रहे है।
जिन कंधों पर रोकथाम की जिम्मेदारी है वोही ज़िम्मेदार माफियाें से सांठगांठ कर प्रति ट्रैक्टर ट्रॉली के हिसाब से करते है अवैध वसूली

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper