भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

आजीविका मिशन के द्वारा स्व सहायता समूहों को लोन वितरण कार्यक्रम संपन्

243
Above News
तुलसीदास बैरागी की रिपोर्ट

सतना: कलेक्टर सतना के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत सतना की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री संजना जैन के मार्गदर्शन में आज सतना जिले के नागोद विकासखंड अंतर्गत मध्यांचल ग्रामीण बैंक की समस्त साखाओ में सीसीएल कैंप रखा गया जिसमें 64 सहायता समूहों को 2 करोड़ 89 लाख का ऋण वितरण किया गया एवं सतना जिले के समस्त मध्यांचल ग्रामीण बैंक शाखाओं द्वारा 6 करोड़ का ऋण वितरण किया गया कार्यक्रम में उपस्थित स्व सहायता समूह की सदस्यों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रबंधक श्री आर के वर्मा ने कहा कि बैंक आप लोगों की मदद कर रहा है तो आप लोगों को भी अपना ऋण समय पर चुकाना चाहिए बैंक आपका मित्र है आपकी साख अच्छी बन जाती है तो बैंक आपको और पैसा देता है डिस्ट्रिक्ट मैनेजर माइक्रो फाइनेंस श्रीमती रंजना त्रिपाठी ने समूहों को बताया कि बैंक से प्राप्त ऋण राशि समय पर चुकाए जिससे शाख अच्छी बनी रहे कार्यक्रम के दौरान एनआरएलएम ब्लॉक टीम से विकासखंड प्रबंधक श्रीमती श्यामा मिश्रा सहायक खंड प्रबंधक श्रीमती प्रियंका त्रिपाठी , रंजू प्रसाद कुशवाहा , सुनील सतनामी , मेवा लाल निषाद, कार्यालय सहायक मुकेश कुशवाहा व ऑपरेटर नवीन बघेल उपस्थित रहे

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper