कमिश्नर ने प्रभारी तहसीलदार सहित अन्य कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस के दिए निर्देश, लगाई फटकार

Vikas sachdev ki buro report
कमिश्नर ने तहसील कार्यालय जयसिंहनगर का किया औचक निरीक्षण, लोगों की सुनी समस्याएं
…
शहडोल 30 जनवरी 2025- कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने आज तहसील कार्यालय जयसिंहनगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण एवं कार्यों में उदासीनता बरतने पर प्रभारी तहसीलदार श्रीमती सुषमा धुर्वे को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए तथा बनसुखली रीडर श्री रामलखन बैगा के बिना सूचना कार्यालय में 12 बजे आने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की गई। साथ ही नक्शा तरमीम,सीमांकन जैसे अन्य राजस्व प्रकरण जयसिंहनगर रीडर तथा बनसुखली रीडर के द्वारा दर्ज ही नहीं किए गए जिस पर गम्भीर नाराजगी व्यक्त करते हुए दोनों रीडर, समय सीमा में प्रकरण का प्रतिवेदन नहीं देने पर पटवारी जयसिंहनगर श्री राजभान सिंह,प्रकरणों को व्यवस्थित ना रखने तथा चार्ज हैंडओवर करते समय पूर्व रीडर संजय वर्मा रीडर एस डी एम जयसिंह नगर के कृत्य को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने नकल शाखा,अभिलेखागार का भी निरीक्षण किया तथा रिकॉर्डों को व्यवस्थित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही लोगों ने अपनी समस्याएं भी कमिश्नर को बताई जिस पर त्वरित निराकरण करने के निर्देश तहसीलदार को दिए। निरीक्षण के दौरान संभागीय सलाहकार आर सी एम एस श्री उपेंद्र त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.