भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मेहुल श्रीवास्तव और राष्ट्रीय बजरंग दल धनपुरी टीम द्वारा देर रात 2 मुस्लिम युवकों को दो हिंदू युवतियों के साथ पकड़ा थाने में सौंप कर जताई लव जिहाद की घिनौनी कोशिश , पुलिस कार्यवाही में जुटी

658
Above News

विकास सचदेव की ब्यूरो रिपोर्ट

धनपुरी, आजाद चौक। 31 जनवरी रात 11.40 के आस पास धनपुरी आजाद चौक में लव जिहाद जैसा मामला सामने आया जिसमें देर रात एक वृद्ध व्यक्ति अपनी बेटी को रोकता हुआ दिखाई दे रहा था परंतु वो लड़की और उसके साथ उपस्थित कुछ व्यक्ति नहीं रुक रहे थे राष्ट्रीय बजरंग दल की टीम रात्रि निरीक्षण के लिए भ्रमण मे थी और उन्होंने देखा कि अपने पिता के रोकने के बाद भी बेटी नहीं रुक रही थी और उसके साथी भी उसके साथ मौजूद थे जिसमें 2 लड़के और 1 लड़की थी जैसे ही राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा उनको रोकने की कोशिश की गई तो वह लोग भागने लगे फिर राष्ट्रीय बजरंग दल टीम ने बाइक से उनका पीछा किया और गोल बाजार में उनको पकड़ा और जिलाध्यक्ष मेहुल श्रीवास्तव जी को कॉल करके उस संदर्भ में जानकारी दी जानकारी मिलते ही मेहुल श्रीवास्तव अपने कुछ साथियों के साथ मौके में पहुंचे और इस घटना का मुआयना किया फिर उसके बाद पकड़े गए संदिग्ध व्यक्तियों से उनके भागने की वजह पूछी पूछताछ में पता चला कि दोनों युवक मुस्लिम है जिसमें एक का नाम है उस्मान अली और दूसरे का नाम है इमरान अली जो कि हिंदू युवतियों के साथ पाय गए जिसमे एक का नाम लक्ष्मी सिंह और दूसरी का नाम आज़िया बेगम था परंतु आधार कार्ड से पता चला कि आज़िया बेगम का असली नाम अंजली है जिसके बाद गोल बाजार में राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा होती हुई कार्यवाही को देख कर भीड़ लग गई जिसमें आम जन मानस के साथ कुछ समाज सेवी भी दर्शनाथ थे , तत्पश्चात करीबन 12:30 बजे मेहुल श्रीवास्तव जी द्वारा धनपुरी टी आई ख़ेम सिंह पेंड्रो को इस पूरे प्रकरण के बारे में सूचना दी और संगदिग्ध व्यक्तियों को थाने में सौंपा और लव जिहाद के प्रयास की आशंका जताते हुए कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की । जिसमें धनपुरी टी आई द्वारा आश्वासन जताया गया और कार्यवाही की गई उनके साथी राम दुबे और राष्ट्रीय बजरंग दल टीम उपस्थित थी । वर्तमान में अपराधियों के ऊपर अपराध कायम हो चुका है और वह दोनों प्रशासनिक कस्टडी में है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper