उद्योग एवं शिक्षा परामर्श कार्यशाला” का किया गया आयोजन…

विकास सचदेव की रिपोर्ट
– संचालक कौशल विकास संचालनालय के निर्देशानुसार शासकीय संभागीय आईटीआई शहडोल द्वारा उद्योग एवं शिक्षा परामर्श कार्यशाला” का आयोजन होटल सूर्या इंटरनेशनल शहडोल में विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह की उपस्थिति में किया गया। विधायक ने कहा कि उद्योगों एवं आईटीआई में उचित समन्वय स्थापित करते हुए अधिक से अधिक संख्या में स्थानीय युवाओं को रोजगार प्रदान किया जाए।
कार्यशाला में कौशल विकास संचालनालय से श्री आशीष ठाकरे एवं श्री दीपक बिसेन द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना (MMSKY), राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रोत्साहन योजना (NAPS), प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS), DST, फ्लेक्सी-एमओयू और युवा संगम पर प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला में एसडीएम सोहागपुर श्री अरविन्द शाह, एमपीआईडीसी के प्रबंधक श्री अजय श्रीवास्तव, प्राचार्य आईटीआई शहडोल श्री एस के वर्मा, श्री संजय गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.