भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना,सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि की अंतरित

254
Above News

विकास सचदेव की ब्यूरो रिपोर्ट

– प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज देवास जिले के सोन कच्छ से लाड़ली बहना योजना अंतर्गत 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में ₹1553 करोड़, 56 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों को ₹337 करोड़ एवं 81 लाख अन्नदाताओं को किसान कल्याण योजना में ₹1624 करोड़ की राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअली रूप से लाड़ली बहना योजना के तहत शहडोल जिले के 1 लाख 90 हजार 162 लाड़ली बहनों के खाते में लगभग 23 करोड़ 6 लाख 63 हजार रूपए एवं सामााजिक सुरक्षा पेंशन के लिए 89984 हितग्राहियों हेतु लगभग 5 करोड़ 39 लाख रूपये की राशि अंतरित की।

उक्त कार्यक्रम को कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार कक्ष में वर्चुअली रूप से प्रसारित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अरविंद शाह, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्री मनोज लारोकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper