भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अनुपयोगी खम्भें को निकालने नहीं दे रहा उदयशंकर खैरहा थाने मे हुई शिकायत

1,935
Above News

अखिलेश कुमार शर्मा -7999140850

शहडोल।ग्राम पंचायत खैरहा में एन दिनों पंचायत द्वारा सीसी रोड का निर्माण करवाया जा रहा है ताकि लोगो को अवगमान में हो रही असुविधा से मुक्ति मिल सके औऱ लोगो को साफ़ सुथरी सड़क मिल सके परंतु ग्राम पंचायत अंतर्गत वार्ड क्रमांक 6 में बी एस एन एल के द्वारा पूर्व में टेलीफोन लाइन का खम्भा गड़ा है जिससे रोड सकरी हो जाती है जिसे निकालने के लिए सरपंच श्रीमती दुइज़ी कोल ने संबंधित विभाग को पत्राचार के माध्यम से वार्ड क्रमांक 6 में बीएसएनएल द्वारा लगाए गए टेलीफोन खंबे का अब उपयोग नहीं किया जा रहा है यदि आप अनुमति प्रदान करते हैं तो हमारे ग्राम पंचायत द्वारा खंबे को निकाल कर धनपुरी टेलीफोन एक्सचेंज ऑफिस में जमा कर दिया जावेगा लेकिन सड़क निर्माण के समय जब सड़क के लिए पंचायत की टीम जब मौक़े पर पहुंची तो वार्ड क्रमांक 6के निवासी उदयशंकर, सूरज कचेर व उनके परिजन खंबा उखाड़ने की अनुमति नहीं दे रहे हैं उनके द्वारा कर्मचारियों से गली गलौच किया गया जिसकी शिकायत खैरहा थाने में की गई है यदि इसी तरह विवाद बढ़ता रहा तो बड़ी घटना घटित हो सकती है सरपंच श्रीमती दुइज़ी कोल ने थाना प्रभारी खैरहा को इसकी लिखित सूचना दी है अब देखना यह है की उदयशंकर, सूरज कचेर व उनके परिजनों के विरुद्ध क्या कार्यवाही होती है व वार्ड क्रमांक 6 के निवासियों को कब तक पक्की सड़क मिल पाती है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper