अंबाह में पत्रकार को मिली धमकी ,कहा प्लॉट की बाउंड्री बाल तोड लेना, नहीं तो गोलियों से भून दिए जाओगे।

अंबाह क्षेत्र में असामजिक तत्वों के हौंसले किस हद तक बढ़े, किसी व्यक्ति के प्लॉट पर अवैध कब्जा करने के लिए धमकाया, अंबाह में सामाजिक तत्वों को किसका संरक्षण!?
अंबाह में,अंबाह मुरैना रोड पर करन पेट्रोल पंप के पास ओमकार सिंह गुर्जर का 20×50= 1000 वर्ग फुट का प्लॉट है।जिस पर निर्माण कार्य हो चुका है।रात के 7 बजकर 20 मिनट पर नीनू जैन,संजू जैन,अमोल जैन के साथ अन्य तीन गुंडे आए और ओमकार गुर्जर को धमकाया कि तुम्हारे जो 20×50 के प्लॉट में निर्माण कार्य हो चुका है उसको सुबह तक तोड़ देना नहीं तो तुम्हें तोड़ दिया जाएगा। ओमकार गुर्जर ने उक्त विवाद की सूचना पुलिस को दी। तो मौके पर अंबाह थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ पहुंचे उतने में पुलिस को देखकर कुछ लोग भाग गए उनमें से नीनू जैन और एक गुंडा जो बाउंड्री बाल को तोड़ने की बात कहता वीडियो में दिख रहा है।पुलिस के सामने भी उस गुंडे ने धमकी दी,कि सुबह तक इसको तोड़ लेना नहीं तो अच्छा नहीं होगा।तब उक्त व्यक्ति से हमारे संवाददाता ने पूछा कि भाई जी आपका नीनू जैन से क्या संबंध है।तो उसने कहा कि नीनू मेरा भाई है तब हमारे संवाददाता ने फिर एक बार पूछा कि भाई आपकी जाती क्या है तो उसने ब्राह्मण बताया ,तब ओमकार गुर्जर ने कहा कि पंडित ,और जैन भाई कैसे हो सकते हैं।तब उसने कहा कि तुम्हारी साइड वाले प्लॉट में मेरी और नीनू जैन की पार्टनरी है।तब ओमकार गुर्जर ने कहा कि गुंडा जी मेने तो अपने प्लॉट की बाउंड्री कराई है आपकी नहीं। तब हमारे संवाददाता ने उक्त जमीन का खसरा थाना प्रभारी को दिखाया जिसमें उक्त व्यक्ति का कोई नाम नहीं था।तब हमारे संवाददाता ने एक बार फिर कहा कि भाईसाहब आपका तो खसरा में कोई नाम ही नहीं है।तब उसने कहा कि हम तो नीनू जैन के साथ गुंडागर्दी के लिए रहते हैं ।हमने ऐसे कई प्लॉट खाली करा लिए हैं आप इस बाउंड्री बाल को तोड़ देना नहीं तो अच्छा नहीं होगा ,और ना हीं पुलिस कुछ कर पाएगी।

Subscribe to my channel
Comments are closed.