भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन रोकने की गई कार्यवाही

204
Above News

Vikas Sachdev ki buro report

सहायक खनिज अधिकारी शहडोल ने जानकारी दी है खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण की रोकथाम हेतु टोल प्लाजा (बुढार रोड) के पास बाहन (ट्रेक्टर) क्रमांक MP18AB7726 में खनिज रेत का परिवहन करते पकड़कर थाना सोहागपुर में खड़ा किया गया एवं ग्राम खरला तहसील जैतपुर के कसेड़ नाला में वाहन (ट्रेक्टर) क्रमांक MP18AB7840 में खनिज रेत का अवैध उत्खनन करते पाये जाने पर (थाना दूर होने से) ग्राम अमलाई में राकेश सिंह चंदेल के क्रेशर पर सुरक्षार्थ खडा करवाया गया। इस प्रकार कुल 02 वाहनों को जप्त कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। जिसमें खनिज नियमों के तहत कार्यवाही की जा रही है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper