मुरैना वन विभाग ने रतन बसई घाट से रेत से भरा ट्रैक्टर पकड़ा, चालक फरार

मुरैना वन विभाग की टीम ने रविवार तड़के अंबाह क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने रतन बसई घाट से चंबल नदी की रेत से भरे एक ट्रैक्टर को जब्त किया। हालांकि, ट्रैक्टर चालक मौके से फरार होने में सफल रहा।
वन विभाग के एसडीओ भूरा गायकवाड़ के अनुसार, सूचना मिलने पर टीम ने रतन बसई घाट की ओर से आ रहे रेत से लदे ट्रैक्टर को पकड़ा। जब्त ट्रैक्टर को अंबाह वन रेंज कार्यालय में सुरक्षित रखा गया है। वन विभाग की टीम अवैध रेत परिवहन में शामिल आरोपी की तलाश कर रही है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.