छात्रावासों में नशे का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित, उल्लंघन पर होगी कार्यवाही
विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट
नशामुक्ति के क्रियान्वयन हेतु समिति गठित
शहडोल 27 फरवरी 2025- सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री आनंद राय सिंहा ने जानकारी दी है कि नशा मुक्ति के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु नशामुक्ति समिति का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि समिति में प्रत्येक छात्रावासों के लिए समिति के सदस्य छात्रावासों के प्रभारी अधीक्षक एवं पालक समिति के प्रस्ताव अनुसार छात्रावासों में प्रवेशित दो सीनियर विद्यार्थी एवं प्रत्येक शालाओं के लिए आश्रम शालाओं के प्रभारी अधीक्षक सदस्य एवं आश्रम शालाओं में पदस्थ दो शिक्षक समिति के सदस्य होंगे। उन्होंने बताया कि छात्रावासों में गठित नशामुक्ति समिति यह सुनिश्चित करेगी कि छात्रावास में किसी भी प्रकार के नशे का उपयोग (इसमें तम्बाकू, सिगरेट, गुटका, पान आदि भी शामिल है) पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा, छात्रावास में कार्यरत कोई भी कर्मचारी तम्बाकू, सिगरेट, गुटका, पान आदि का सेवन छात्रावास में नही करेगा। यदि कोई कर्मचारी इसका उल्लंघन करता पाया गया तो समिति के सदस्य जिला अधिकारी को सूचित करेंगे और जिला अधिकारी द्वारा उनके विरुद्ध तत्काल अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी । विभागीय जिला अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि जिले के प्रत्येक छात्रावास में प्रत्येक वर्ष नशामुक्ति से संबंधित प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु बुल चित्र, पोस्टर, प्रदर्शनी एव नशामुक्ति से संबंधित कार्यशालाएं आयोजित की जाए, जिसके लिये जिले में पदस्थ सामाजिक न्याय एंव दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग के जिला अधिकारी एंव मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का सहयोग लिया जा सकता है, विद्यार्थियों को नशामुक्ति से संबंधित प्रशिक्षण दिये जाने के लिये जिले में स्थित एल्कोहोलिक्स एनोनिमस संगठन के स्वयं सेवकों की सेवाएं सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों के माध्यम से ली जा सकेगी।

Subscribe to my channel
Comments are closed.