भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

समृद्धि योजनान्तर्गत स्वैच्छिक संगठनों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

194
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

– जन अभियान परिषद के समृद्धि योजनान्तर्गत जिले के स्वैच्छिक संगठनों का एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज जिला पंचायत सभागार शहडोल में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने बताया की स्वैच्छिक संगठन सामाजिक सरोकार के विभिन्न मुद्दों पर शासन व समाज के साथ मिलकर निरंतर कार्य करते हैं कम संसाधनों व कम समय में ज्यादा से ज्यादा उपलब्धि उनके कार्यों में रहती है मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद शहडोल द्वारा आयोजित प्रशिक्षण उनके कार्यों में प्रमाणिकता,पारदर्शिता के साथ उनकी गुणवत्ता वृद्धि में निश्चित ही सहायक होगा। जन अभियान ऐसे सभी स्वैच्छिक संगठनों को मोती की भांति एकसूत्र माला में पिरोने का कार्य कर रही है जो की निश्चित ही शासन व समाज के मंशानुरूप है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम को प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मुद्रिका सिंह, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पांडे ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper