भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पूर्व सैनिक संगठन सतना द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन

285
Above News
तुलसीदास बैरागी की रिपोर्ट

सतना, 16 मार्च 2025 (रविवार) – पूर्व सैनिक संगठन सतना द्वारा वार्षिक विशेष होली उत्सव का भव्य आयोजन होटल प्रतिहार, सिविल लाइन चौक, सतना में किया गया। इस समारोह में संरक्षकगण, नियुक्त पदाधिकारीगण, सम्मानित सदस्यगण, संगठन के उपाध्यक्ष श्री संजय तिवारी, पूर्व सैनिक संगठन सतना के समस्त सदस्यगण एवं वीर नारियां सम्मिलित हुईं। लगभग 200 से अधिक लोगों ने इस भव्य होली मिलन समारोह की शोभा बढ़ाई।
पूर्व सैनिक संगठन सतना के अध्यक्ष श्री सुनील सिंह परिहार ने सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत फूलों की पंखुड़ियों एवं रंग-बिरंगे गुलाल से किया और गले मिलकर एकता व सद्भाव का संदेश दिया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल का तिलक लगाकर एवं रंगों की बौछार कर होली की बधाई दी। बिना किसी भेदभाव के प्रसन्नता एवं उल्लास के साथ होली का आनंद उठाया गया।
फाग गायन एवं सांस्कृतिक संध्या ने मोहा मन
इस आयोजन की विशेषता फाग गायन रहा, जिसे विशेष रूप से आमंत्रित फाग मंडली द्वारा प्रस्तुत किया गया। श्री सुनील सिंह परिहार ने पहले से ही संपूर्ण वाद्य यंत्रों एवं संगीत टीम की व्यवस्था सुनिश्चित कर रखी थी, जिससे सभी उपस्थित जनों ने संगीत का भरपूर आनंद लिया। इसके अतिरिक्त, डीजे एवं म्यूजिक सिस्टम की शानदार व्यवस्था की गई थी, जिसके मधुर गीतों पर सभी सदस्यों ने घंटों नृत्य किया। यह नजारा देखने लायक था, जिसमें सदस्यगण, वीर नारियां एवं युवा साथी सभी उत्साहपूर्वक झूमते रहे।
स्नेह भोज एवं सम्मान समारोह
पूरे कार्यक्रम के दौरान स्वादिष्ट नाश्ता एवं शीतल पेय की सेवा निरंतर जारी रही। कार्यक्रम के समापन पर श्री सुनील सिंह परिहार, अध्यक्ष, पूर्व सैनिक संगठन सतना ने सभी सदस्यों का समारोह में उपस्थिति के लिए आभार प्रकट किया और संगठन की एकता एवं मिलनसारिता की प्रशंसा की। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार उत्साह एवं भव्यता के साथ कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मीडिया प्रभारी श्री राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष श्री पवन कुमार सिंह एवं सचिव श्री मनोज कुमार जी की भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। अंत में संगठन के उपाध्यक्ष श्री संजय तिवारी ने सभी सदस्यों को एकजुट होकर संगठन के कार्यों में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया एवं भविष्य में भी इसी प्रकार एकजुटता बनाए रखने की अपील की।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper