भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जिला एवं विकास खंड स्तरीय पेयजल प्रकोष्ठ का किया गया गठन

226
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

-कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग शहडोल ने आदेश जारी कर जिले में ग्रीष्म ऋतु में जनजनित बीमारियों एवं संभावित पेयजल समस्या के त्वरित निराकरण,नियंत्रण एवं रोकथाम व पेयजल व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु जिला स्तरीय एवं विकासखंड स्तरीय पेयजल प्रकोष्ठ का गठन किया है जिला स्तरीय प्रकोष्ठ का दूरभाष क्रमांक 07652240 397 है।
जिला स्तरीय पेयजल प्रकोष्ठ के संचालन हेतु श्री यूके सोनी प्रकोष्ठ प्रभारी, श्री मनोज कुमार सिंह प्रकोष्ठ रजिस्टर प्रभारी, श्री राहुल मरकाम श्री रोहिणी कुमार बर्मन की ड्यूटी लगाई गई है।
इसी प्रकार लोक स्वास्थ यंत्रिकी उपखंड शहडोल में श्री विवेक तिवारी सहायक यंत्री मो. नं. 9238172427, श्री के एस गर्ग उप यंत्री, श्री शुभम शिवहरे उप यंत्री, श्री दीप नारायण त्रिपाठी विकासखंड समन्वयक, लोग स्वास्थ्य यंत्रिकी उपखंड बुढार हेतु श्री व्ही केसरवानी प्रभारी सहायक यंत्री मो. नं. 9424362875, श्री अजय कुमार श्रीवास्तव उप यंत्री, कुमारी अपर्णा यादव उप यंत्री, श्री रोहिणी गुप्ता विकासखंड समन्वयक, लोक स्वास्थ्य यंत्रिकी उपखंड व्यवहारी हेतु श्री व्ही केसरवानी प्रभारी सहाय केंद्रीय, श्री व्ही एन पटेल उप यंत्री, श्री नरेंद्र कोरी टेक्नीशियन, श्री राजकरण मौर्य टेक्नीशियन, की ड्यूटी लगाई गई है। उपखंड स्तरीय अधिकारी कर्मचारी जिला प्रकोष्ठ से प्राप्त शिकायतों का उपखंड स्तर से प्राप्त शिकायतों को पंजीकृत कर निराकरण की कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे एवं इसे भी पंजीबद्ध करेंगे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper