भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कमिश्नर ने तहसीलदार,नायब तहसीलदार व प्रवाचक को कारण बताओ नोटिस के दिए निर्देश ,लगाई फटकार…

303
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट


कमिश्नर ने पाली तहसील का किया औचक निरीक्षण।

– कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने आज उमरिया जिले के तहसील कार्यालय पाली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने राजस्‍व प्रकरणों के निरीक्षण के दौरान प्रवाचक शैलेन्द्र दुबे के द्वारा दस्तावेजों का संधारण ,आर्डर शीट में कमी,प्रकरण की विस्तृत जानकारी न होने, समाधानकारक उत्‍तर न देना ,समय पर प्रकरण को पंजीकृत न करना ,पेशी की तारीख न दर्ज होने सहित अन्य राजस्‍व प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर प्रभारी तहसीलदार पाली श्री सनथ सिंह एवं वृत्‍त पाली के नायब तहसीलदार श्री डी एस मरावी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए तथा राजस्‍व न्‍यायालयों के हल्का पटवारियों पर सख्‍त अनुशासनात्मक कार्यवाही करने का निर्देश भी कलेक्टर उमरिया को दिए।

कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने लोक सेवा केंद्र का निरीक्षण भी किया तथा लोक सेवा में लंबित प्रकरणो को तत्काल सम्बंधित न्यायालय को भेजने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी श्री अम्बिकेश प्रताप सिंह, संभागीय सलाहकार उपेंद्र त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper