भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

“विश्व जल दिवस” पर जल के महत्व एवं जल संरक्षण का दिया गया संदेश

148
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

– जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पांडे ने जानकारी दी है कि ‘विश्व जल दिवस’ के अवसर पर रोजमर्रा के जीवन में जल संसाधनों के सतत प्रबंधन और भविष्य के लिए जल सरंक्षण करने हेतु मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला शहडोल से सम्बद्ध नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधियों ,परामर्शदाताओं समाजकार्य स्नातक के छात्र छात्राओं एवं प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों द्वारा जिला अंतर्गत अलग अलग स्थानों में विभिन्न गतिविधियां जैसे समाज जनों के साथ गोष्ठियाँ ,स्थानीय जल संरचनाओं की साफ़ सफ़ाई, गहरीकरण ,बोरी बंधान,रैली,चौपाल आयोजित कर जल संरक्षण का संदेश दिया गया साथ ही जल संरक्षण करने हेतु संकल्प भी लिया गया। इसके साथ ही विश्व जल दिवस के अवसर पर जल संरक्षण से संबंधित रंगोली आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन कर जल के महत्व तथा जल संरक्षण का संदेश गया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper