भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

वेदांत मिश्रा एवं निशा कोल का राष्ट्रीय शालेय फुटबॉल प्रतियोगिता में हुआ चयन…

389
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

सफलता की कहानी


मणिपुर के इंफाल में 15 अप्रैल से 21 अप्रैल 2025 तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय शालेय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए शहडोल के वेदांत मिश्रा एवं निशा कोल का चयन किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शालेय राज्य स्तरीय 17-वर्ष बालक बालिका सेपक टकरा प्रतियोगिता का आयोजन छतरपुर मे हुआ था जिसमे उत्कृष्ट खेल के आधार पर वेदांत मिश्रा शान्ति देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल शहडोल कक्षा – 9 वी एवं निशा कोल अशासकीय राजपूत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमराहा कक्षा – 9 वी का चयन शिक्षा विभाग से हुआ। 68 वी शालेय राष्ट्रीय प्रतियोगिता इम्फाल (मणिपुर) में 15 अप्रैल से 21 अप्रैल 2025 तक आयोजित होंगी जिसका प्री नेशनल कोचिंग कैंप 8 अप्रैल से 12 अप्रैल तक इंदौर मे आयोजित होगा l
साथ ही कलेक्टर डॉ. केदार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रीराम जी श्रीवास्तव ने चयनित खिलाड़ी वेदांत मिश्रा एवं निशा कोल से मुलाकात कर चर्चा की तथा खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही राष्ट्रीय शालेय फुटबॉल प्रतियोगिता के वेदांत मिश्रा एवं निशा कोल का चयन होने पर
सहायक संचालक खेल (एन आई एस)फुटबॉल कोच रईस अहमद, फुटबॉल कोच अनिल सिंह लक्ष्मी सहिस, नरेश कुंडे, सीताराम सहिस, अजय सोंधिया सहित अन्य खिलाड़ियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper