भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

गौथान भूमि में हो रहा था अतिक्रमण आमजन के साथ अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद ने किया प्रदर्शन प्रशासन की तत्परता से टला बड़ा हादसा…

1,212
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट


शहडोल। विगत दिनों ग्राम पंचायत जुगवरी के आम जनों ने कलेक्टर शहडोल को लिखित शिकायत की थी कि और बताया था कि जुगवारी तहसील सोहागपुर थाना शहडोल पटवारी हल्का 85 खसरा नंबर 245 में हिंदू धर्म के लोगों द्वारा गोवर्धन पूजा की जाती है साथ ही उक्त भूमि गोथान के नाम से खसरा अभिलेख में दर्ज है उक्त भूमि को समुदाय विशेष के लोगों द्वारा कब्जा कर कब्रिस्तान बनाया जा रहा है की शिकायत की थी प्राप्त जानकारी के अनुसार विशेष समुदाय द्वारा उक्त भूमि बेजा कब्जा किया जा रहा था जिसके स्थानीय धार्मिक जनों में भारी आक्रोश व्याप्त था उक्त विषय को लेकर आम जनों सहित अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की प्रशासन विषय की गंभीरता को देखते हुए न्यायोचित कार्रवाई अतिक्रमण को हटाते हुए मामले को तत्परता से सुलझा दिया व अग्रिम अन्य कार्रवाई के लिए आश्वासन दिया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper