भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को दिलाए बेहतर चिकित्सकीय शिक्षा -उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल

222
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

बस स्टैंड से मेडिकल कॉलेज तक के मार्ग का तेजी से कराएं चौड़ीकारण- उप मुख्यमंत्री

शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ मरीजों को दिलाएं :- उप मुख्यमंत्री
….

बिरसा मुंडा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में सामान्य सभा बैठक संपन्न

-प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल की उपस्थिति में शुक्रवार को बिरसा मुंडा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय शहडोल में सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने डीन मेडिकल कॉलेज डॉ गिरीश बी रामटेके को निर्देश दिए हैं कि
बिरसा मुंडा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय शहडोल में अध्यनरत विद्यार्थियों को बेहतर से बेहतर चिकित्सकीय शिक्षा दिलाना सुनिश्चित करें, जिससे
विद्यार्थी बेहतर चिकित्सकीय शिक्षा प्राप्त कर अच्छे चिकित्सक बन सके।

बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने शहडोल संभाग के शहडोल,अनूपपुर एवं उमरिया जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों से ‘निरोगी काया अभियान’ की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत डोर टू डोर जाकर लोगों का ब्लड प्रेशर, शुगर, डायबिटीज एवं अन्य बीमारियों की जांच की जानी थी। उप मुख्यमंत्री ने एमएमआर एवं आईएमआर की भी जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए की गर्भवती महिलाओं का शत प्रतिशत पंजीयन कराया जाए तथा समय-समय पर महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की जाए। उन्होंने कहा कि सीएमएचओ एवं बीएमओ इस कार्य को प्राथमिकता से लें तथा गर्भवती महिलाओं की समय-समय पर जांच करने हेतु मैदानी अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित करें तथा वरिष्ठ अधिकारी मॉनिटरिंग भी करें। बैठक में उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संभागीय मुख्यालय शहडोल के बस स्टैंड से बिरसा मुंडा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय तक के मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य तेजी पूर्ण कराए जिससे आने जाने वाले वाहन सुगमता के साथ और मरीज समय पर मेडिकल कॉलेज तक पहुंचकर अपना इलाज करा सकें। बैठक में उप मुख्यमंत्री ने मरीजों को मेडिकल कॉलेज में दी जा रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने महाविद्यालय में मरीजों को मिलने वाली आयुष्मान भारत योजना, जननी सुरक्षा योजना, परिवार कल्याण कार्यक्रम एवं प्रसूति सहायता योजना की जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित प्रत्येक योजना का लाभ मरीजों को दिलाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री ने चिकित्सा महाविद्यालय में इकोकार्डियोग्राफी, जनरल सर्जरी, टेली मेडिसिन, रेडियो डायग्नोसिस, ब्लड बैंक सहित अन्य डिपार्टमेंट की भी जानकारी ली। बैठक में विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, श्री जयसिंह मरावी,श्री शरद कोल, कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता, कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री राम जी श्रीवास्तव, समाजसेवी श्रीमती अमिता चपरा, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पांडे सहित बिरसा मुंडा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के चिकित्सक उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper