भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

नागौद अधिवक्ता संघ अध्यक्ष मनोज सिंह ने जसो सर्किल नायब तहसीलदार पर लगाए भ्रष्टाचार और अभद्रता के आरोप

240
Above News
तुलसीदास बैरागी की रिपोर्ट

सतना/नागौद। अधिवक्ता संघ नागौद के अध्यक्ष मनोज सिंह ने जसो सर्किल के नायब तहसीलदार पर भ्रष्टाचार और अभद्रता के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बिना पैसे लिए कोई भी प्रकरण की सुनवाई नहीं की जाती, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मनोज सिंह का आरोप है कि नायब तहसीलदार न केवल आम नागरिकों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे हैं, बल्कि अधिवक्ताओं के साथ भी गलत भाषा और दुर्व्यवहार कर रहे हैं। अब जब उन्होंने सिंहपुर सर्किल का भी प्रभार ले लिया है, तो भ्रष्टाचार और बढ़ गया है।
अधिवक्ता संघ ने इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो अधिवक्ता समुदाय आंदोलन करने पर मजबूर होगा।
सरकार से न्याय की मांग
अधिवक्ता संघ ने जिला प्रशासन और सरकार से अपील की है कि वे इस मामले की जांच कराएं और भ्रष्ट अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करें, ताकि न्याय व्यवस्था पर जनता का विश्वास बना रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper