अनूपपुर जिले के किरर घाट के पास बस एवं ऑटो के आपसी भिड़ंत में 5 लोग गंभीर रूप से घायल
अनूपपुर जिले के किरर घाट के पास बस एवं ऑटो के आपसी भिड़ंत में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार हेतु जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली एवं पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान ने मरीजों एवं उनके परिजनों के प्रति पूर्ण संवेदनशीलता दिखाते हुए उनका कुशलक्षेम पूछा। इस दौरान कलेक्टर ने घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिये। कलेक्टर ने अधिकारियों को मृतकों एवं घायल मरीजों के परिजन को शासन द्वारा निर्धारित सहायता राशि दिलाने के निर्देश दिए।

Subscribe to my channel
Comments are closed.