भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

चितराव गांव के लोगों ने नारे को साकार करने के लिए कसी कमर

203
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

जब तक है जल सुरक्षित तब तक है कल सुरक्षित

जब तक है जल सुरक्षित तब तक है कल सुरक्षित यह नारा है शहडोल जिले के जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम चितरांव निवासियों की। प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन के सहयोग से चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत अत्याधिक प्राचीन तालाब लोढ़ा धार माता रानी के पास कोट तालाब के संरक्षण एवं सफाई हेतु प्रस्फुटन समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों के साथ चर्चा की गई। जिसमें यह निर्णय लिया गया कि लोढ़ा धार माता रानी के पास कोट तालाब के सफाई का कार्य श्रमदान कर किया जाएगा। तालाब के आसपास रहने वाले 200 परिवारों ने जन अभियान परिषद की प्रस्फुटन समिति के सदस्यों से चर्चा कर तालाब के जीर्णाेद्वार का संकल्प लिया। दूसरे ही दिन सभी लोगों ने आपस में मिलकर श्रमदान प्रारंभ कर दिया।
ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सचिव श्री धनंजय शर्मा ने बताया कि यहां पर अत्यंत प्राचीन मंदिर है। पूरे गांव की आस्था इस मंदिर से जुड़ी हुई है। लोग मंदिर में पूजा करने आते है यही स्नान करते है फिर मंदिर में दर्शन करने जाते है। देवी देवताओं को भी यही का जल चढाते है यह ग्रामीणों के आस्था का केंद्र है। इस तालाब का क्षेत्रफल 4 एकड़ है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper