भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पशु-पक्षियों की प्यास बुझाने कटोरी या बर्तन रखना कमिश्नर ने की अपील…

516
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट

“जल दान से जीवनदान”

“जल दान से जीवनदान”कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने शहडोल संभाग के नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि जैसा कि हम सभी जानते हैं, ग्रीष्म ऋतु का आगमन हो चुका है और गर्मी में न केवल इंसान बल्कि बेजुबान पशु-पक्षी भी प्यास से व्याकुल रहते हैं। हमारी तरह उन्हें भी जल की आवश्यकता होती है, परंतु वे अपनी आवश्यकता किसी से कह नहीं सकते। ऐसे में हमारा कर्तव्य बनता है कि हम उनके लिए भी पानी की व्यवस्था करें।उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अपने घर, छत, बालकनी या आंगन में एक कटोरी या बर्तन में स्वच्छ पानी अवश्य रखें, ताकि पक्षी अपनी प्यास बुझा सकें। यदि संभव हो तो गलियों या पेड़ों के नीचे भी मिट्टी के बर्तन रखें जिससे पशु भी लाभान्वित हो सकें। आपका यह छोटा-सा प्रयास कई मासूम जिंदगियों को बचा सकता है। आइए, इस गर्मी में बेजुबानों के लिए एक सच्ची मानवता का परिचय दें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper