भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

गांव/बस्ती चलो अभियान के तहत ग्राम चुनहा में लोकप्रिय विधायक नागेंद्र सिंह जी ने लगाई चौपाल

1,599
Above News

सतना/जसो : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश स्तर पर एवं पार्टी जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय के निर्देशानुसार लगातार 6 अप्रैल से चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों में से एक विशेष कार्यक्रम गांव/ बस्ती चलो अभियान की शुरुआत विधान सभा नागौद के मंडल जसो के ग्राम चुनहा में पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन,पूर्व सांसद खजुराहो व वर्तमान विधायक नागौद नागेंद्र सिंह जी दाऊ साहब द्वारा ग्राम चुनहा के बूथ क्रमांक 63, 64एवं 65 में दिनांक 11 अप्रैल को सर्वप्रथम घर घर जाकर केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की धरातल पर स्थिति जांचने का कार्य किया गया। लोगों ने दाऊ साहब की सरलता को मौके पर ही सराहना करते हुए अपनी बात रखने का प्रयास किया जिसमें पेयजल की समस्या आंशिक तौर पर सामने आने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मौके पर ही जरिए मोबाइल बात की एवं आदिवासी मोहल्ला वार्ड नंबर दो तथा हरिजन बस्ती कोरियान टोला वार्ड नंबर तीन में पेयजल की समस्या को देखते हुए ग्राम पंचायत को त्वरित विधायक मद से राशि प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।
इसके पश्चात हाई स्कूल प्रांगण में बरगद के पेड़ के नीचे चौपाल लगाया गया जहां विधानसभा नागौद के लोकप्रिय विधायक नागेंद्र सिंह जी ने बताया कि हमारे संगठन को चौपाल लगाने का कार्यक्रम क्यों बनाया इसके बारे में मंशा क्या है और आदिकाल से चल रहे ग्रामीण चौपाल क्यों आवश्यक हैं इस पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में मंडल जसो के अध्यक्ष प्रबल सिंह परिहार , जिला कार्य समिति सदस्य मनीष प्रताप सिंह राव साहब सुरदहा, सूर्यनारायण सिंह परिहार कोंडर, जिला उपाध्यक्ष बहिन किरण सेन महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष स्नेहलता बैरागी, पारसनाथ शर्मा सरंपच ग्राम पंचायत चुनहा, पूर्व मंडल अध्यक्ष जसो कृष्ण शरण सिंह धुन्नी राजा, विश्वंभर प्रसाद द्विवेदी, लखन मिश्रा, बृजेंद्र प्रसाद गुप्ता , पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष सुनील सिंह परिहार, तुलसीदास बैरागी, दिनेश गर्ग , राजेंद्र प्रसाद गर्ग , राजकिशोर चौरिहा , ज्वाला प्रसाद द्विवेदी , मंडल जसो के महामंत्री विजयकांत नामदेव , पुरुषोत्तम सोनी ,राजकुमार सिंह , सतीष कुमार तिवारी मंडल व पार्टी के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ नेताओं के अलावा ग्रामवासियों की उपस्थिति सराहनीय रही।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper